पटना में सिर्फ 10 फीसदी दुकानें खुली, हुआ 5 करोड़ की बिक्री

न्यूज डेस्क : लॉकडाउन में छूट के बाद कुछ दुकाने खोलने की अनुमति मिल गई हैं। जिसके बाद पटना में कल 10 फीसदी दुकाने खुल गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल पटना में मात्र एक दिन में 5 करोड़ रूपये की बिक्री हुयी हैं। 
बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने बताया है कि अभी सिर्फ 10 फीसद दुकानें ही खुली है। पटना में  लैपटॉप ,मोबाइल ,टीवी पंखा ,एसी व कूलर की बिक्री जमकर हुयी। लोग इन चीजों की खरीदारी सबसे ज्यादा कर रहे हैं। 

आपको बता दें की सरकार के दिशा निर्देश के बाद कई चीजों की दुकानें बंद हैं। राजधानी पटना के बड़े बड़े बाजार भी बंद हैं। इसके बाबजूद पटना में 5 करोड़ रूपये से ज्यादा की खरीदारी हुयी हैं। 45 दिनों के लॉक डाउन के बाद दुकानों के खुलने से खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

पटना के कई दुकानों पर पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए भी जानकारी दी तथा लोगों से अपील की  आप  जिम्मेदारी को समझे। ताकि कोरोना के इस संकट से बचा जा सके और कोरोना वायरस का फैलाव ना हो।

0 comments:

Post a Comment