न्यूज डेस्क: बिहार-झारखंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया हैं। क्यों की दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। ये छेत्र कुछ समय तक बना रहेगा। जिसके कारण बिहार-झारखंड में बारिश हो सकती हैं।
आपको बता दें की कृषि विज्ञान केंद्र बांका द्वारा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के तहत कटोरिया प्रखंड के लिये कृषि मौसम सलाह बुलेटिन जारी किया गया है. उसने भारत मौसम विभाग द्वारा आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में 9 से 12 मई तक हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. जिससे किसानों को नुकसान हो सकता हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी हैं की पूर्वी भारत से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ समेत आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। जबकि बिहार और झारखंड में प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है। साथ ही साथ राजस्थान के लिए तेज हवाओं, ओले और आंधी चलने की आशंका हैं।

0 comments:
Post a Comment