बिहार सरकार ने राशन कार्डधारियों के खाते में भेजा 1000, बैलेंस करें चेक

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट से बचने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया हैं। इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा नुकसान गरीब लोगों को हो रहा हैं। इसे देखते हुए बिहार सरकार ने सभी कार्डधारियों के खाते में 1000 रूपये डाला  हैं। ताकि लोगों के आर्थिक परेशानी को दूर किया जा सके। 
आपको बता दें की इसके बारे में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने दिया हैं। उन्होंने कहा की राशन कार्डधारियों के साथ साथ वैसे लोग जो बिहार से बाहर हैं। उन लोगों को भी मुख्यमंत्री सहायता राशि के रूप में एक-एक हजार भेज दिए गए हैं।

उन्होंने कहा की शेष राशन कार्डधारियों को भी शीघ्र राशि दिया जाएगा। बिहार सरकार इन लोगों के लिए विशेष कदम उठा रही हैं ताकि राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़े। 

कोरोना वायरस के कारण लगातार बढ़ रहे लॉकडाउन से गरीबों की जिंदगी ख़राब होती जा रही हैं। सरकार को और विशेष ध्यान देने की जरुरत हैं। ताकि इनके जीवन में आर्थिक तंगी ना आए  भुखमरी का शिकार ना हो सके। 

0 comments:

Post a Comment