न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया को नुकसान पहुंचा रहा हैं। इस वायरस के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों की मौत हो रही हैं। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में लगे हैं ताकि कोरोना के इस संक्रमण को रोका जा सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के उन देशों के बारे में जिन देशों में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा हैं।
बीबीसी के एक रिपोट के अनुसार दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का ट्रायल चल रहा हैं। जिसमे सबसे आगे अमेरिका हैं। अमेरिका में 100 से ज्यादा कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा हैं। वहीं ब्रिटेन, इजराइल, इटली, और चीन में भी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चूका हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भारत में भी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू होने वाला हैं। भारतीय वैज्ञानिक भी कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे हैं। दुनिया के कई देशों ने कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया हैं। लेकिन अभी तक किसी को भी 100फीसदी सफलता नहीं मिली हैं।
कोरोना के इस संकट को रोकने के लिए वैक्सीन ही एक उपाय हैं। अगर वैज्ञानिक इस वैक्सीन को बनाने में सफल हो जाते हैं तो कोरोना को हराया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment