बिहार सरकार विभिन्न श्रेणियों के 1,039 पदों पर देगी नौकरी, रहें तैयार

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार बिहार में विभिन्न श्रेणियों के 1,039 पदों पर नौकरी देने की प्लानिंग कर ली हैं। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल में 652 बिस्तरों की आवश्यकता के मद्देनजर अतिरिक्त चिकित्सक शिक्षकों, चिकित्सकों सहित विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक 1039 पदों के लिए बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी. अब इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
आपको बता दें की मंत्रिपरिषद की हुई बैठक के बाद प्रधान सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने एसकेएमसीएच में भर्ती के लिए विभाग को सूचित कर दिया हैं। लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सरकार इन पदों पर बहुत जल्द भर्ती करना चाहती हैं ताकि अस्पताल में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक एक अच्छा मौका हैं। 

0 comments:

Post a Comment