नियोजित शिक्षकों पर बिहार सरकार मेहरबान, सेवा शर्त के साथ मिलेगी कई सुविधाएं

न्यूज डेस्क: बिहार में पढ़ाने वाले नियोजित शिक्षकों पर बिहार सरकार मेहरबान नजर आ रही हैं। हड़ताल ख़त्म करके काम पर लौटे नियोजित शिक्षकों को सरकार बड़ा तोहफा देने वाली हैं। सरकार ने जुलाई महीने से नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली लागू करने का फैसला किया है। इससे शिक्षकों को कई तरह की सुविधाएं मिल सकती हैं। 
बिहार के शिक्षा विभाग ने सेवा शर्त नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जुलाई से ये सेवा शर्त लागू हो जाएगी। इस सेवा शर्त के अनुसार शिक्षक जिला स्तर पर अपना ट्रांसफर करा सकते हैं। इससे कई शिक्षकों को फायदा होगा। 

अपने जारी सेवा शर्त में सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियोजित शिक्षकों को पुराने शिक्षकों की तर्ज पर वेतनमान नहीं मिलेगा। लेकिन जुलाई महीने में नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली लागू होने से इन्हें बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने साफ कर लिया हैं की शिक्षकों को हड़ताल समय का भी पूरी वेतन जल्द दिया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment