12 मई से इस रूट पर चलेंगी ट्रेनें, रेलवे ने दी पूरी जानकारी

न्यूज डेस्क: लॉकडाउन में रेलवे ट्रेन चलाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं। रेलवे ने खुद इसके बारे में जानकारी दी की 12 मई से कुछ रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस रूट के बारे में जिस रूट पर रेलवे ट्रेन चलाएगी। 
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे 12 मई से देश में 15 यात्री ट्रेनों के संचालन को शुरू करने जा रही है। इसके बारे में उसने जानकारी दी हैं।आप वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर जा कर 11 तारीख को शाम 4 बजे से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। 

इस रूट पर चलेगी ट्रेन। 
आपको बता दें की नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगाँव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा। ट्रेन अप और डाउन दोनों में चलेंगी। अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो पहले इसके बारे में पूरी सुचना प्राप्त कर लें। 

0 comments:

Post a Comment