न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैलने लगा हैं। जिससे नीतीश सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में पहली बार 85 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। पहली बार ऐसा हुआ जब इतनी मात्रा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इससे कोरोना मरीजों की संख्या 696 हो गई हैं।
बिहार स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक रिपोट जारी करते हुए बताया की रविवार को जांच में 14 जिलों में कुल 85 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 696 हो गयी है। इससे लोगों में खलबली मच गयी हैं।
कोरोना के इस बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए बिहार सरकार पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन फिर भी कोरोना वायरस बिहार के 37 जिलों में फ़ैल चूका हैं। बिहार का सिर्फ एक जिला कोरोना वायरस से बचा हुआ हैं। इस संकट को रोकने के लिए सरकार को और रणनीति बनाने की जरुरत हैं ताकि राज्य में रहने वाले लोगों को ज्यादा मुश्किल का सामना करना ना पड़ें।

0 comments:
Post a Comment