न्यूज डेस्क: भारत में रेल सेवा फिर से बहाल होने वाली हैं। रेलवे ने एलान किया हैं की 12 मई से आप ट्रेन से सफर कर सकते हैं। लेकिन लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं हैं की कौन सी ट्रेन किन किन शहरों से खुलेगी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
आपको बता दें की रेलवे ने ट्रेन से सफर करने के लिए कई तरह के दिशा निर्देश जारी किये हैं। जिसका पालन करना जरुरी होगा। पीयूष गोयल ने ट्वीट में लिखा है की रेलवे बारी-बारी से पैसेंजर ट्रेन चलाने के बारे में सोच रहा है। इसे 12 मई से शुरू किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार शुरू में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।
किन किन शहरों के लिए खुलेगी ट्रेन।
रेल मंत्रालय ने जारी आदेश में कहा है की रेलवे फिलहाल नई दिल्ली से पटना , भुवनेश्वर, बेंगलुरु ,अहमदाबाद,चेन्नई ,रांची मडगांव, तिरूअनंतपुरम, जम्मू तवी, बिलासपुर, सिकंदराबाद, मुम्बई सेंट्रल के लिए स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला किया है।
अगर आप रेल से सफर करने वाले हैं तो आप 11 मई शाम 4 बजे से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें की टिकट काउंटर से नहीं मिलेगी। फिलहाल आप इसे ऑनलाइन IRCTC के द्वारा बुक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment