बिहार में सभी गाड़ियों के शोरूम खोलने के आदेश, नीतीश सरकार ने दी इजाजत

न्यूज डेस्क: लॉकडाउन 3 में धीरे धीरे सभी चीजें खुलने लगी हैं। नीतीश सरकार ने बिहार में सभी गाड़ियों के शोरूम खोलने के आदेश जारी कर दिया हैं। बहुत जल्द ये दुकाने खुल सकती हैं। सरकार के आदेश के बाद अब कार, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर समेत अन्य गाड़ियों के शोरुम खुल जाएंगे। सरकार ने गैराज खोलने की इजाजत पहले ही दे चुकी हैं। 
आपको बता दें की गृह विभाग के अपर सचिव आमिर सुबहानी ने रविवार को आदेश जारी कर डीएम को अपने अपने जिलों में स्थित इन वाहनों के शोरुम खोलने का आदेश दे दिया हैं। अब डीएम तय करके अपने जिले में शोरूम खोलने की जानकारी देंगे। 

सरकार ने बिहार में ऑटोमोबाइल की दुकान खोलने की इजाजत पहले दी जा चुकी हैं। अब गाड़ियों का शोरूम भी खुलने लगेगा। इस तरह से बिहार में धीरे धीरे लोगों को लॉकडाउन में राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। लेकिन  लोगों से कहा गया हैं की वो सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखें। 

0 comments:

Post a Comment