न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो आपके लिए लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार सरकार 15 मई से 10 जून तक 38 लाख परिवारों को राशन कार्ड देगी। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली हैं। साथ ही साथ इसके लिए सुचना भी जारी कर दिया हैं।
सरकार ने इसके लिए खाद्य विभाग को भी सूचित कर दिया हैं। खाद्य सचिव पंकज पाल की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार सबसे पहले आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त आवेदनों में स्वीकृत 11.51 लाख परिवारों को राशन कार्ड जारी किये जायेंगे. फिर 15 मई से राज्य में 28 लाख परिवारों को राशन कार्ड दिया जायेगा। इसके बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी गयी हैं।
विभाग ने बताया की बिहार में 34 लाख से अधिक परिवारों के आधार पोर्टल से लिंक किये जा चुके हैं. पुराने राशनकार्ड धारकों में 14 लाख परिवारों के खाते आधार से लिंक नही हैं। राशन कार्ड को आधार से लिंक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
बिहार सरकार अब 7 दिनों में राशन कार्ड बनाने की योजना पर काम कर रही हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा राशन कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए आपको विभाग के वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद तुरंत राशन कार्ड बन जाएगा।

0 comments:
Post a Comment