न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कोरोना वायरस का कहर जारी हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस वायरस पर रिसर्च कर रहे हैं ताकि कोरोना की वैक्सीन बनाई जाए और कोरोना के इस कहर से दुनिया को बचाया जाए। इसी बिच इटली से एक बड़ी खबर आ रही हैं।
इटली के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे एंटीबॉडी वैक्सीन बनाने का दावा किया हैं। जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता हैं तथा दुनिया को इस संक्रमण से बचाया जा सकता हैं। मिली जानकारी के अनुसार वैज्ञानिकों ने इस टीके के चूहों पर किए गए सफल प्रयोग के बाद उम्मीद जताई है कि ये टीका उन हजारों टीकों के बीच बेहतर साबित हो सकता है जिनका परीक्षण पूरी दुनिया में किया जा सकता हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार इस नए टीके को इंट्रामस्क्युलर यानी सीधे विशेष मांसपेशियों के केंद्र में दिया जाने वाला इंजेक्शन के तरीके से इंजेक्ट किया जाएगा, जिसके बाद एक हल्का करंट पास किया जाएगा। इस रिसर्च को करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तरीका विशेष रूप से फेफड़ों की कोशिकाओं में स्पाइक प्रोटीन से लड़ने में कार्यात्मक एंटीबॉडी उत्पन्न करने के लिए उनके टीके को प्रभावी बनाता है। इसलिए यह वैक्सीन कोरोना से लड़ने में सबसे कारगर हैं।
वैज्ञानिकों का कहना हैं की बहुत जल्द इस वैक्सीन का ट्रायल इंसानों पर किया जाएगा। उम्मीद हैं की इससे कोरोना पर जीत हासिल होगी और हम कोरोना संक्रमण को दूर करने में सफल रहेंगे। दुनिया भर के वैज्ञानिक भी कोरोना वैक्सीन खोजने में लगे हैं।

0 comments:
Post a Comment