न्यूज डेस्क: कोरोना संकट को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 3 मई से बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया हैं। इसी बीच रेल मंत्रालय ने 12 मई से कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया हैं। इसी बिच न्यूज़ 18 के एक रिपोट के अनुसार खबर आ रही हैं की भारत में कुछ शहरों के लिए 17 मई से हवाई सेवा भी शुरू की सकती हैं। हालांकि इसके लिए कुछ जरुरी गाइडलाईन जारी किया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट में सफर करने वाले सभी पैसेंजर को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा, ताकि उनकी सेहत की जानकारी मिल सके। तभी आपको हवाई सफर करने की इजाजत मिलेगी।
आपको बता दें की हवाई सफर से पहले सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो और सिविल एविएशन के डायरेक्टर जनरल सोमवार को प्रमुख एयरपोर्ट का दौरा करेंगे। इस दौरान कमर्शियल फ्लाइट्स की उड़ानों को लेकर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। ऐसी खबर आ रही हैं की 17 मई के बाद आप फ्लाइट से सफर कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment