न्यूज डेस्क: बिहार में 13 साल बाद एमवीआई की बहाली निकली हैं। इसके लिए बिहार सरकार ने BPSC को भर्ती करने का आदेश दिया हैं। भर्ती की प्रक्रिया आज से BPSC के द्वारा की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार में 90 एमवीआई की बहाली होने जा रही है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार रूपये दिया जाएगा।
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करना चाहते हैं वो 26 मई तक BPSC के ऑफिसियल वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मोटर वाहन निरीक्षकों की कमी के कारण वाहनों की फिटनेस, दुर्घटना वाले वाहनों का स्पॉट वेरीफिकेशन का काम प्रभावित हो रहा है नई बहाली के बाद इन सभी कार्यों में तेजी आएगी। 10वीं पास युवा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment