न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। बिहार सरकार के कोशिश के बावजूद संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। इसी बिच खबर आ रही हैं की आज बिहार में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिससे राज्य में संख्या बढ़कर 629 हो गई हैं।
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जानकारी दी हैं की आज मिले 18 मरीजों में मधेपुरा से सर्वाधिक सात मरीज हैं। वहीं अब तक 318 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं। बिहार में 54 फीसदी संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके है। जो राज्य के लोगों के लिए अच्छा संकेत हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को राज्य में 18 और नये कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है, जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 629 हो गयी है। इससे बिहार सरकार की चिंता बढ़ने लगी हैं। क्यों की बिहार में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। बिहार के 38 जिलों में अब तक 37 जिले कोरोना पॉजिटिव के शिकार हो गए हैं।

0 comments:
Post a Comment