पटना के 18 बाजारों को किया गया बंद, यहां नहीं खुलेगी दुकानें

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संकट को देखते हुए 18 बाजारों को बंद रखने का आदेश दिया  गया हैं। इन बाजारों में अभी दुकाने नहीं खोली जाएगी। आपको बता दें की पटना डीएम कुमार रवि ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है की कंटेनमेंट जोन के नजदीक बाजारों नहीं खोला जायेगा। यहां की दुकाने अभी बंद रहेगी।  
मिली जानकारी के अनुसार इन बाजारों में काफी भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा था. जिसके कारण पटना के डीएम ने ये फैला लिया हैं ताकि लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके। 

डीएम के आदेश के बाद बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हरिहर चेंबर  बंद रहेगा।  तो वहीं कोतवाली थाना अंतर्गत चांदनी मार्केट और मौर्या कंपलेक्स और पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईंटोला रोड मार्केट। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बाजार मार्केट बंद रहेगा। यहां की दुकाने अभी नहीं खोली जाएगी। 

आपको बता दें की हवाई अड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा बाजार, राजा बाजार, खाजपुरा बाजार और जगदेव पथ बाजार, परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरथौल बाजार, परसा और इतवार पुर बाजार, गर्दनीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चितकोहरा मार्केट भी बंद रहेगा। 

श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्मा सेंटर मार्केट, कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत चूड़ी मार्केट, पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट और बाकरगंज मार्केट को भी बंद रखने का आदेश दिया गया हैं। यहां की दुकाने अभी नहीं खुलेगी।

0 comments:

Post a Comment