न्यूज डेस्क: आपको बता दें की सासाराम के राजापुर प्रखंड में वर्ष 2012 में 33 शिक्षकों के नियोजन में बड़े पैमाने पर घोटाला हुई थी। जिससे लोगों में काफी आक्रोश था। इसके बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने जांच का आदेश दिया और 2013 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
इसी बिच एक बड़ी खबर आ रही हैं की निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सासाराम शिक्षक नियुक्ति घोटाले में 26 अभियुक्तों के खिलाफ विशेष निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। जिसके बाद इन सभी लोगों पर क़ानूनी करवाई की जा सकती हैं।
वहीं 3 लोग ऐसे भी हैं। जिनपर कोई साबुत नहीं मिला हैं। जिसके कारण उन लोगों को बरी किया जा सकता हैं तथा इनपर कोई चार्जशीट दाखिल नहीं किया गया हैं। आपको बता दें की विशेष कोर्ट में तत्कालीन डीईओ रामेश्वर पांडेय और डीपीओ विनायक पांडेय, असिस्टेंट राधेश्याम सिंह, बीडीओ श्रीष चौहान पर चार्जशीट दाखिल किया गया हैं।
वहीं बीईओ राजेन्द्र राम, प्रखंड प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखंड शिक्षक रविन्द्र कुमार राय, रामगति राम, सुनील राम, प्रताप कुमार राय, जीना प्रताप सिंह, , शिवपूजन राम पर चार्जशीट दाखिल किया हुआ हैं। प्रतिभा कुमारी, सुमन कुमारी, आशा कुमारी, संयोग सिंह, योगेन्द्र राम,उमेश राय, संजीव राय सीमा कुमारी, शालिनी कुमारी, ममता कुमारी, अरविंद कुमार मिश्र, नागेन्द्र कुमार सिंह और हरेराम राय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है।

0 comments:
Post a Comment