न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार के किसान हैं और आपको कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ चाहिए तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की बिहार सरकार किसानों को इसका लाभ देने की योजना बना रहा हैं। आप 20 कई तक आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें की बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा हैं कि सरकार द्वारा इस वर्ष अप्रैल माह में असामयिक वर्षापात/आंधी/ओलावृष्टि के कारण हुई रबी फसलों की क्षति की भरपाई के लिए कृषि इनपुट अनुदान देने का निर्णय लिया है। जिन किसानों के फसल बर्बाद हुए हैं। बिहार सरकार उनका अनुदान देगी ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति ख़राब ना हो।
मिली जानकारी के अनुसार वैसे किसान जिनका फसल बर्बाद हो गया हैं। वो किसान 4 से 11 मई तक कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें बहुत जल्द इसका लाभ प्राप्त होगा। किसानों को इस योजना के अन्तर्गत फसल क्षेत्र के लिए न्यूनत्तम 1,000 रुपये अनुदान देय है. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को वर्षाश्रित फसल क्षेत्र के लिए 6,800 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान देय हैं। किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment