न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इस संक्रमण से महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। इसी बीच मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही हैं की मुंबई पुलिस के 250 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया हैं।
मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि सभी जवान क्वारेंटाइन है और इनका इलाज चल रहा हैं। सभी जवानों की इम्युनिटी अच्छी है। किसी को भी आईसीयू में भर्ती करने का नौबत अभी नहीं आया है. आपको बता दें की भारत में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच चुकी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना से कब तक 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। पिछले 7 दिनों में 10 हजार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिससे मोदी सरकार की चिंता बढ़ गई हैं।
कोरोना के संकट को देखते हुए ही भारत में 3 मई के बाद 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया हैं। इस लॉकडाउन में लोगों को थोड़ी राहत मिली हैं। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी हैं।

0 comments:
Post a Comment