न्यूज डेस्क: मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों को अलर्ट किया हैं। आज शाम चार बजे तक तेज आंधी-बारिश आ सकती हैं। इसलिए घर में रहना ज्यादा सुरक्षित हैं। आपको बता दें की कई जिलों में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है.
मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, भोजपुर और जहानाबाद समेत जमुई और बांका में शाम 4 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आंधी, गरज, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना होगी.
आपको बता दें की जहानाबाद में तेज आंधी तूफान की आशंका हैं। कुछ दिन पहले यहां ठनका गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को अपने घर में ही रहने को कहा हैं ताकि किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

0 comments:
Post a Comment