न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस को हराने के लिए सभी राज्य लॉकडाउन का सहारा ले रहे हैं। भारत सरकार ने 3 मई के बाद लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया हैं। हालांकि इस लॉकडाउन में लोगों को कुछ दिशा निर्देश के अनुसार छूट दी गयी हैं।
इसी बिच तेलगांना से एक बड़ी खबर आ रही हैं की यहां की सरकार ने लॉकडाउन को 29 मई तक बढ़ा दिया हैं। जिससे लोगों में खलबली मच गयी हैं। लॉकडाउन के कारण बहुत से लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती जा रही हैं।
आपको बता दें की तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंगलवार को कहा की तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाया जा रहा हैं। ये फैसला मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
मुख्यमंत्री राव ने कहा कि इस लॉकडाउन में लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन बिना किसी काम के निकलने की इजाजत नहीं होगी। लोग जरूरी वस्तुओं की खरीदारी का काम शाम छह बजे तक करना कर सकते हैं। इसके बाद घर से बाहर निकलने पर कारवाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment