चांद पर मानव भेजने जा रहा चीन, रॉकेट का किया सफल प्रक्षेपण

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया को कोरोना देकर चीन चाँद पर जानें की तैयारी कर रहा हैं। कोरोना के कारण पूरी दुनिया जहां आर्थिक परेशानी से झूझ रही हैं वहीं चीन अपना सामान बेचकर आर्थिक रूप से मजबूत बनता जा रहा हैं। चीन ने सपने मून मिशन के लिए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया हैं। 
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन के द्वारा लॉन्च किया गया रॉकेट स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन को संचालित करने और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने में सक्षम है. चीन चांद पर जाने की पूरी तैयारी कर लिया हैं। बहुत जल्द वो चांद मिशन के लिए निकल पड़ेगा। 

चीन एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी के अंतरिक्ष यान डिजाइनर यांग किंग ने शिन्हुआ को बताया कि मिशन नए मानवयुक्त अंतरिक्ष यान की प्रमुख तकनीकों का परीक्षण करेगा, जैसे कि वायुमंडल में इसके पुन: प्रवेश का नियंत्रण, हीट शील्डिंग और रिकवरी प्रौद्योगिकी. रॉकेट के सफल प्रक्षेपण चीन अब ऐसा करने में सम्पन्न हो गया हैं। 

मंगलवार की सुबह 6 बजे दक्षिणी द्वीप स्थित वेनचांग प्रक्षेपण स्थल से चीन ने लॉन्ग मार्च 5बी को लॉन्च किया। ये रॉकेट बड़े बड़े मिशन के लिए तैयार हैं। अब वो दिन दूर नहीं जान चीन चांद पर मानव भेजने में सफल होगा। चीन के वैज्ञानिक पूरी जोर से इस मिशन में लगे हुए हैं। 

0 comments:

Post a Comment