न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन 3 मई तक लगाया गया था। केंद्र सरकार के फैसले के बाद लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया हैं। इस लॉकडाउन में लोगों को थोड़ी ढील दी गई हैं। जिसके कारण कोरोना का फैलाव तेजी के साथ होने लगा हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक रिपोट के अनुसार मई के शुरुआती 3 दिनों में ही 7000 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। बीते 3 दिनों में पूरे देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42000 से पार हो गई है. जिसके कारण सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं।
आपको बता दें की केंद्र सरकार के आदेश के बाद देश के करीब 80% जिलों में कुछ चीजों को खोल दिया गया हैं। लेकिन एक बड़ी चिंता सामने आई है वह यह है कि मई के शुरुआती महीने में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी हैं। पिछले 3 दिनों में 7680 मामले के सामने आने से स्वास्थ्य मंत्रालय भी परेशान दिखाई दे रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment