भारत में 30 से ज्यादा वैक्सीन का होगा ट्रायल, वैज्ञानिकों ने PM मोदी को बताया

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दुनिया के कई देश कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी को सफलता नहीं मिली हैं। लेकिन एक अच्छी खबर आ रही हैं की भारत भी बहुत जल्द कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करने जा रहा हैं। इसको लेकर वैज्ञानिकों ने PM को भी बताया हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार भारत 30 से ज्यादा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल बहुत जल्द करेगा। यह जानकारी विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी हैं । पीएम मोदी ने कोरोना वायरस टीका विकास पर मंगलवार को एक कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता की। जिसमे उन्हें ये जानकारी दी गई। 

आपको बता दें की 30 से ज्यादा वैक्सीन के अलावे इसतरह के और दवा पर भी ट्रायल किया जाएगा ताकि कोरोना की इस महामारी को रोका जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने दवा की खोज के लिए  कंप्यूटर साइंस, रसायन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मिलकर किये जा रहे कार्य की सराहना किया। साथ ही साथ लोगों को ये सुझाव दिया कि इस बारे में एक हैकाथन आयोजित किया जाना चाहिए। ताकि जल्द से जल्द कोरोना की दवा को विकसित किया जा सके। 

0 comments:

Post a Comment