न्यूज डेस्क: बिहार में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की बहाली को लेकर रास्ता साफ हो गया हैं। बिहार के नीतीश सरकार ने एलान किया हैं की बिहार में बहुत जल्द असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की बहाली की जाएगी। पहली बार महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू होगा।
आपको बता दें की 2016 में ही बिहार सरकार ने सभी सेवा में महिलाओं को 35 प्रतिशित का आरक्षण दिये जाने का प्रावधान किया था। इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली में महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता हैं। सरकार ने इसको लेकर पूरी योजना तैयार कर ली हैं।
वहीं 10 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए भी आरक्षित होंगी। सरकार लॉकडाउन के बाद असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। मिली जानकारी के अनुसार सभी विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गये रिक्तियों के अनुसार चार हजार के करीब पद हैं। जिसपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। लेकिन रोस्टर क्लियर नहीं होने के कारण रिक्तियों की कुछ संख्या फाइनल नहीं हो पायी है। इसे बढ़ाई या घटाई भी जा सकती हैं।
उच्च शिक्षा निदेशक प्रो रेखा कुमारी ने कहा की अगर किसी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर महिला उम्मीदवार नहीं मिलती है, तो फिर वह पद उस कोटि के पुरुष उम्मीदवारों से भरा जायेगा ताकि उस विषय का पद खाली ना रह जाए।

0 comments:
Post a Comment