बिहार आए मजदूरों को नौकरी देगी नीतीश सरकार, बनाया बड़ा प्लान

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के कारण बिहार के कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। साथ ही साथ वो अपना काम छोड़कर बिहार आये गए हैं। जिससे उन लोगों की आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती हैं तथा उनके जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। 
इन्ही चीजों को देखते हुए बिहार सरकार बाहर से आये मजदूरों को उनके कौशल के आधार पर बिहार में ही नौकरी देने का प्लान बना रही हैं। इसके लिए बिहार सरकार ने राज्य के सभी विभाग को निर्देश दिया हैं की उन लोगों को नौकरी देने का प्लान जल्द से जल्द तैयार की जाए। 

आपको बता दें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राशन कार्ड का शीघ्र वितरण करने को कहा। अगर इस काम में कोई लापरवाही या शिथिलता बरतता है, तो उस पर समुचित कार्रवाई हो। सरकार उन मजदूरों के लिए जरुरी कदम उठाने के लिए भी राज्य के सभी डीएम को आदेश जारी कर दिया हैं। 

बिहार में 20 हजार किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमे ढाई हजार कार्य शुरू किये गये हैं। इसके माध्यम से रोजाना 18 से 20 हजार लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। इससे भी बहुत लोगों को नौकरी मिल सकती हैं। 

ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि अब तक बिहार में आठ लाख 43 हजार मस्टर रोल सृजित किये गये हैं। मनरेगा के माध्यम से आहर, पईन का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जल-जीवन-हरियाली के माध्यम से भी रोजगार सृजित किये गये हैं। बिहार में और भी कई विभाग हैं जहां इन मजदूरों को काम दिया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment