न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस फैलाने को लेकर चीन पूरी दुनिया में बदनाम होता जा रहा हैं। साथ ही साथ अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस जैसे देश चीन पर गुस्सा हैं। जिसके कारण चीन छोड़कर बहुत सी विदेशी कंपनियां भारत आ रही हैं। भारत सरकार ने इन कंपनियों के लिए जमीन भी तैयार कर ली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार देशभर में 4 लाख 61 हजार 589 हेक्टेयर जमीन की पहचान की है। इनमें से 1 लाख 15 हजार 131 हेक्टेयर जमीन गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में मौजूद औद्योगिक भूमि है। जहां इन कंपनियों को दिया जा सकता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर जमीन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। क्यों की जापान और अमेरिका की बहुत सारी कंपनियां भारत आने का पूरा प्लान तैयार कर ली हैं। साथ ही साथ ये कंपनियां भारत सरकार के भी संपर्क में हैं।

0 comments:
Post a Comment