न्यूज डेस्क: कोरोना संकट को देखते हुए भारत में 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया हैं। इसी बिच बिहार से बड़ी खबर आ रही हैं। बिहार सरकार ने बाजार खुलेंगे,निर्माण से जुड़े दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी हैं। इसके लिए गृह विभाग ने राज्य के सभी डीएम और एसपी को पत्र लिखा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने इलेक्ट्रिक गुड्स पंखा कूलर एयर कंडीशनर दुकान खोलने एवं मरम्मत करने वाली दुकान चालू करने के आदेश दिए हैं . ये लोग अपने काम पर लौट सकते हैं। लेकिन इनके लिए भी जरुरी दिशा निर्देश जारी किया हैं।
गृह विभाग के आदेश के अनुसार बिहार में मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप यूपीएस एवं बैटरी मरम्मत दुकान खोलने का आदेश दिया हैं। आपको बता दें की बिहार में निर्माण सामग्री के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित प्रतिष्ठान सीमेंट स्टील बालू स्टोन गिट्टी सैनिटी फिटिंग लोहा पेंटिंग सामान खोलने की इजाजत दी गई हैं। बहुत जल्द ये दुकाने खुल सकती हैं।
हालांकि जिलों में ज्यादा भीड़ इकठा करने की इजाजत नहीं होगी और मास्क पहना भी अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंस का भी पालन करना होगा।

0 comments:
Post a Comment