भारतीय सेना दुनिया की टॉप-5 ताकतवर सेनाओं में हुई शामिल, जानकर होगा गर्व

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारतीय सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में से एक हैं। जिसके कारण भारत के दुश्मनों की हवा टाइट रहती हैं। ग्लोबल फायरपावर की ओर से जारी की गई एक लिस्ट के अनुसार भारत के पास दुनिया की सबसे चौथी ताकतवर सेना है। 
इस रिपोट के अनुसार भारतीय सेना अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया की सबसे ताकतवर सेना हैं। इस लिस्ट में भारत के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, तुर्की और जर्मनी के नाम भी शामिल हैं। यहां की सेनाओं को भी ताकतवर माना गया हैं। 

अगर बात टॉप तीन की करें तो इस लिस्ट में अमेरिका सबसे आगे हैं। ग्लोबल फायरपावर के रिपोट के अनुसार अमेरिका की सेना सबसे आधुनिक सेना हैं। इसके बाद रूस और चीन का स्थान आता हैं। लेकिन सैन्य ताकत में अमेरिका के आस पास कोई भी देश नहीं हैं। 

पिछले कुछ दिनों में भारतीय सेना की ताकत में काफी सुधार हुआ हैं और भारतीय सेना अब चौथे नंबर पर हैं। यहां की सेना ताकतवर के साथ साथ बहादुर और निडर हैं। वहीं बात पाकिस्तान की करें तो पाकिस्तान की सेना इस लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं। 

0 comments:

Post a Comment