ये है भारतीय सेना का सबसे खतरनाक रेजिमेंट, नाम सुनकर कांपते हैं दुश्मन

न्यूज डेस्क: भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारतीय सेना का सबसे खतरनाक रेजिमेंट कौन सा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारतीय सेना के सबसे खतरनाक रेजिमेंट के बारे में जिसका नाम सुनकर दुश्मन कांपने लगता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
इंडियन आर्मी को कई बटालियन और रेजिमेंट में डिवाइड किया गया है। उसी में से एक है ‘गोरखा रेजिमेंट। इसे आर्मी की सबसे खतरनाक, बहादुर और निडर रेजिमेंट माना जाता है। इस रेजिमेंट के नाम से दुश्मन भी कांपने लगता हैं। 

आपको बता दें की देश के पहले फील्ड मार्शल सैम 'बहादुर' मानेकशॉ गोरखा राइफल्स रेजिमेंट के ही ऑफिसर हैं। उन्होंने एक बार कहा था 'अगर कोई आदमी कहता है कि वह मरने से नहीं डरता है। इसका मतलब या तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है। इसे भारतीय सेना का सबसे खतरनाक रेजिमेंट माना जाता हैं। 

गोरखा रेजिमेंट की वॉर क्राय ‘जय मां काली, आयो गोरखाली’ है। चीन के साथ हुए 1967 के युद्ध में गोरखा रेजिमेंट के जवान ने बिना हथियार अपनी खुखरी से कई चीनी सैनिकों को मार गिराया था। जानकारी के मुताबिक इंडियन आर्मी में करीब 40 हजार गोरखा हैं। भारत में हर साल लगभग 1200-1300 गोरखा भर्ती होते हैं।

0 comments:

Post a Comment