नियोजित शिक्षकों ने तोड़ी हड़ताल, इन 5 मांगों को मानी बिहार सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार में 78 दिनों से चली आ रही चार लाख नियोजित शिक्षकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। बिहार के सभी शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन करने लगे हैं और अपने काम पर लौटने लगे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह हैं की आखिर किन बातों पर बिहार के शिक्षकों ने हड़ताल तोड़ी हैं। आज इसी विषय में एक रिपोट के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन बातों के बारे में जिन बातों के कारण शिक्षकों ने हड़ताल तोड़ी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .बिहार में कई शिक्षकों पर हड़ताल के समय दंडात्मक (निलंबन, प्राथमिकी) कार्रवाई हुई वो सब वापस ली जाएगी। सरकार के द्वारा इन शर्तों को मानने पर शिक्षकों ने हड़ताल ख़त्म करने की घोषणा की। क्यों की यहां काफी  शिक्षक निलंबित हो गए थे। 

2 .आपको बता दें की सरकार हड़ताल अवधि को छुट्टियों में सामंजित करेगी। इन बातों पर सहमति के बाद हड़ताल खत्म हुआ। 

3 .सरकार ने कहा की हड़ताल अवधि का वेतन सभी  शिक्षकों को दिया जाएगा। किसी के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी। 

4 .समान काम, समान वेतन और सेवा शर्त नियमावली जैसे मुद्दों पर कोरोना महामारी के बाद परिस्थिति सामान्य होने पर वार्ता होगी। 

5 .सरकार टीचर के वेतन में वृद्धि करेगी और समय पर वेतन देगी। 

0 comments:

Post a Comment