न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने ग्रेजुएट्स वाले छात्रों पर नौकरियों की बरसात की हैं। जो लोग सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल या असैनिक/यांत्रिक/विद्युत से ग्रेजुएट्स हैं। उनके लिए कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 4 मई से 18 मई के बीच रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन के द्वारा करा सकते हैं।
आपको बता दें की इन पदों पर ऑनलाइन फीस भरने की अंतिम तिथि 25 मई 2020 है जबकि ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह भरने की अंतिम तिथि 02 जून 2020 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर फटाफट आवेदन करें।
पदों की संख्या :
जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर कुल 255 वैकेंसी में 192 वैकेंसी सिविल पदों के लिए है. जबकि 61 वैकेंसी मैकेनिकल और 02 वैकेंसी इलेक्ट्रिकल पदों के लिए हैं.
आयु सीमा :
आपको बता दें की इन पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है.
नोटिफिकेशन में दी गयी जानकारी के अनुसार जिस तिथि को भुगतान किया गया है उसकी अगली तिथि को सुबह 11 बजे के बाद आवेदक को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लिंक उपलब्ध होगा. आप बिहार BPSC के वेबसाइट पर जाकर 25 मई तक भुगतान सुनिश्चित कर लें. आपके लिए अच्छा रहेगा।

0 comments:
Post a Comment