पटना में बिहार पुलिस के 5 जवान कोरोना पॉजिटिव, चारों ओर मचा हड़कप

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का कहर जारी हैं। इससे प्रतिदिन लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं की यहां 5 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे चारों और हड़कंप मच गया हैं। 
बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पटना के खाजपुरा इलाके में एक साथ 5 पुलिस जवान कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 579 हो गई हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन जवानों की उम्र 30 साल से 57 साल के बीच है। इनका इलाज चल रहा हैं। बिहार में इस तरह से प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो रही हैं जो बिहार के लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय हैं। इससे में डर भी बना हुआ हैं। सरकार कोशिश कर रही हैं की कोरोना के इस फैलाव को रोका जा सके। 

0 comments:

Post a Comment