भारतीय डाक में 10वीं पास के लिए 3951 भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन

न्यूज डेस्क: भारतीय डाक में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के 3951 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किया हैं। अगर आप नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। 
डाक विभाग के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार  आखिरी तारीख 15 मई तक के लिए बढ़ा दी गयी हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा।  
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट दी गयी हैं। 

योग्यता। 
डाक विभाग के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास निर्धारित हैं। 

चयन प्रक्रिया। 
इन पदों पर चयन मैरिट के आधार पर होगा। किसी भी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। 

आवेदन शुल्क। 
नोटिफिकेशन के अनुसार अनारक्षित और ओबीसी वर्ग को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं हैं। 

आवेदन प्रक्रिया। 
उम्मीदवार वेबसाइट http://www.appost.in/gdsonline/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन  पढ़ें। 

0 comments:

Post a Comment