न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से नीतीश सरकार के होश उड़ गए हैं। सरकार कोरोना के इस चेन को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही हैं ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोट में बताया गया हैं की बिहार में अभी तक कोरोना से 5 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि मरीजों की संख्या 550 हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना बिहार के 38 में से 33 जिलों तक पांव पसार चुका है. इन जिलों में प्रतिदिन कई मरीज मिल रहे हैं। लेकिन बिहार में पांच जिले ऐसे हैं जो इस महामारी से बचे हुए हैं. इन जिलों में अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला हैं।
सरकारी रिपोट के अनुसार बिहार के सुपौल, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, और जमुई में अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। आपको एक अच्छी बात और बता दें की बिहार में विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होनेवाले अब तक 246 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. जो राज्य के लिए एक अच्छी बात हैं।

0 comments:
Post a Comment