बिहार में बिना NET पास किये बनें असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बनने के लिए NET पास करना जरुरी होता हैं। लेकिन बिहार सरकार ने बिहार के पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिक कॉलेज में प्रोफ़ेसर बनने के लिए नेट और गेट को हटा दिया हैं। अब आप बिना नेट और गेट पास किये भी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बन सकते हैं। 
बिहार सरकार के आदेश के अनुसार पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफ़ेसर बनने के लिए मास्टर  डिग्री की आवश्यकता होगी। अगर आपके पास मास्टर डिग्री हैं और यहां असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बन सकते हैं। और इस राज्य में नौकरी कर सकते हैं। 

आपको बता दें की बिहार में बहुत जल्द 5 हजार पदों पर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की बहाली होने वाली हैं। लॉकडाउन के कारण अभी बहाली प्रक्रिया को रोक दिया गया हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 

अगर आपके पास इंजीनियरिंग विषय से मास्टर डिग्री हैं तो आप बिहार में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बन सकते हैं। आपको नेट की जरुरत नहीं होगी। सरकार ने बिहार के सभी कॉलेज को इसके बारे में सूचित कर दिया हैं और किस कॉलेज में कितने प्रोफ़ेसर की कमी हैं इसकी सूचि तैयार किया हैं। 

0 comments:

Post a Comment