न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं जो राज्य के लोगों के लिए खतरनाक हैं। इससे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी एक आंकड़े के अनुसार बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 611 हो गई हैं। इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
आपको बता दें की बिहार का आंकड़ा बढ़कर 611 पर पहुंच गया है। जिसमे 16 में सबसे ज्यादा बेगूसराय के पांच अलग-अलग इलाकों से कुल 10 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। तो वहीं रोहतास से पांच संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि खगड़िया में एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
बिहार में इसी तरह से प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिससे सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। सरकार बिहार में बढ़ते कोरोना की चेन को तोड़ना चाहती हैं ताकि राज्य में कोरोना का फैलाव तेजी के ना हो सके।

0 comments:
Post a Comment