मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना ने मचाया हड़कंप, एक साथ मिले तीन पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में लगभग सभी जिले कोरोना वायरस के शिकार होते जा रहे हैं। बिहार में मुजफ्फरपुर में कोरोना के मरीज मिलाने से हड़कंप मच गया हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक रिपोट के अनुसार पहली बार मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना होने की पुष्टि हुई हैं। 
आपको बता दें की मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी इलाके में 14 साल 22 साल और 31 साल के पुरुषों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया हैं। फिलहाल इस इलाके को सील कर दिया गया हैं ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव ज्यादा इलाके में न हो। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार में संक्रमित जिलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इससे बिहार सरकार चिंतित हैं। क्यों की बिहार में धीरे धीरे कोरोना की चेन बनता जा रहा हैं। जिससे राज्य के लोगों को काफी परेशानी हो सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment