बिहार में 696 लोग कोरोना पॉजिटिव, टूटा संक्रमण का रिकार्ड

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा हैं। प्रतिदिन मरीज मिलने से कोरोना अपना पैर पसार रहा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक रिपोट के अनुसार बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 696 हो गई हैं। इन संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जो राज्य के लोगों के लिए खतरनाक हैं। 
आपको बता दें की बिहार में कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां 1 दिन में कुल 85 संक्रमित मरीज मिलने के साथ अब तक का यह 1 दिन में सबसे खतरनाक स्तर है। इससे बिहार सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। क्यों की इतनी मात्रा में पहली बार मरीज मिला हैं। 

बिहार के नालंदा में कल कुल 11 संक्रमित मरीज मिले हैं।  जबकि मुंगेर में 10 मरीज मिले हैं जिसमें से ज्यादातर मामले हैं वही खगड़िया में भी एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। इसतरह से बिहार में कोरोना तेजी से फ़ैल रहा हैं जो एक चिंता का विषय हैं। 

0 comments:

Post a Comment