न्यूज डेस्क: लॉकडाउन के कारण भारत में रेल सेवा को बंद कर दिया गया था। लेकिन धीरे धीरे लॉकडाउन में छूट देने के साथ साथ रेल सेवा को भी बहाल किया जा रहा हैं। रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए एलान किया हैं की 12 मई से ट्रेन चलाई जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में कुल 15 ट्रेनी दिल्ली से अलग-अलग राज्यों के लिए चलाई जाएंगी। धीरे धीरे और ट्रेन चलाने पर विचार किया जायेगा। आज से आप IRCTC के द्वारा टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।
इन ट्रेनों में दिल्ली से पटना दिल्ली से मुंबई दिल्ली से कोलकाता के बीच नई ट्रेन चलाने पर विचार हो रहा है। बहुत जल्द सभी ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। ये ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। रेलवे ने इसकी जानकारी दी हैं।

0 comments:
Post a Comment