न्यूज डेस्क: बिहार के विकास के लिए यहां की सरकार कई तरह के फैसले ले रही हैं ताकि यहां की वेवस्था में सुधार किया जा सके। इसी बीच बिहार सरकार ने भागलपुर, बेगूसराय, गोपालगंज, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घनी आबादी के कारण इन शहरों में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाना अब संभव नहीं है। इसे देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने इन शहरों में एलिवेटेड रोड बनाने के प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। अब बहुत जल्द इन शहरों में एलिवेटेड रोड देखने को मिलेगा। इससे लोगों की परेशानी भी दूर होगी और जाम से भी निजात मिल जाएगा।
बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग को ये भरोसा है कि एलिवेटेड रोड से इन शहरों में लगने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी। साथ ही साथ यहां के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। विभाग ने बताया की इस इसी वित्तीय वर्ष में इसपर काम शुरू करने का निर्णय लिया है। बहुत जल्द एलिवेटेड रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment