बिहार BPSC परीक्षा में होंगे छह पेपर, जारी किया गया पूरा सिलेबस

न्यूज डेस्क: जो लोग बिहार BPSC द्वारा लिए जाने वाले सहायक अभियंता  परीक्षा देना चाहते हैं। उनके लिए सरकार ने सिलेबस जारी किया हैं। सिलेबस के मुताबिक छह पेपरों की परीक्षा होंगी। जिसमें से चार पेपर अनिवार्य, जबकि दो पेपर एछिक होंगे। इसके बारे में बिहार BPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। आप इसके वेबसाइट को विजिट करने पूरी जानकारी ले सकते हैं। 
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहला चार पेपर अर्थात अंग्रेजी,सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और सामान्य अभियंत्रण विज्ञान के पेपर वस्तुनिष्ठ होंगे। दोनों एछिक पेपर भी वस्तुनिष्ठ ही होंगे। ये सिविल, यांत्रिक और विद्युत अभियंत्रण के लिए अलग-अलग होंगे। 

आपको बता दें की सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी पेपर में सिर्फ उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। इन दोनों विषय में उत्तीर्ण होने पर ही अन्य पेपर जांचे जाएंगे। सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी में न्यूनतम अंक 30 अंक निर्धारित किया गया है। तभी आप उत्तीर्ण माने जाएंगे। 

वहीं सामान्य अध्ययन और सामान्य अभियंत्रण विज्ञान के पेपर 100-100 अंक के होंगे। एक-एक घंटा दोनों पेपर के लिए दिया जाएगा। वहीं, एछिक विषय के पेपर भी 100-100 अंकों के होंगे। इसके लिए भी एक-एक घंटा दिया जाएगा। सामान्य हिंदी व सामान्य अंग्रेजी के अनिवार्य पेपर भी 100-100 अंक के होंगे। 

बिहार में अभी सहायक अभियंता के 255 पदों के लिए बहाली निकली गयी है। इन पदों के लिए 18 मई तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से शरू हो गयी हैं। 

0 comments:

Post a Comment