न्यूज डेस्क: बिहार में हड़ताली शिक्षकों का हड़ताल सरकार से बातचीत के बाद खत्म हो गया हैं। हड़ताल ख़त्म होने के बाद शिक्षकों के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला किया हैं। शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए आदेश जारी कर दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में हड़ताल से लौटे शिक्षकों को 05 मई के प्रभाव से वेतनादि देय होगा। यह व्यवस्था हड़ताल में जाने की तिथि तक नियमित रुप से कार्यरत शिक्षकों के संदर्भ में प्रभावी माना जाएगा। इसके लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है।
आपको बता दें की बिहार शिक्षा विभाग ने ज्वायनिंग के संबंध में निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन के बीच माध्यमिक , उच्च माध्यमिक और पुस्तकालयाध्यक्ष जिस प्रखंड में तैनात है वे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष योगदान दे सकते हैं और वो ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं।
शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह के द्वारा जारी किए गये आदेश में कहा गया हैं की सभी टीचर को फरवरी माह के कार्यरत अवधि का वेतन तत्काल भुगतान किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment