न्यूज डेस्क: बिहार में बाहर से आए मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर पर रखा गया हैं। ताकि बिहार में कोरोना की चेन को बनने से रोका जा सके। जब इन मजदूरों का क्वारंटाइन ख़त्म हो जायेगा तब उन्हें घर जाने की इजाजत मिल जाएगी।
इसी बीच बिहार के नवादा से ये खबर आ रही हैं की यहां क्वारंटाइन सेंटर पर रखें मजदूरों ने खाना नहीं मिलने से परेशान हो कर हंगामा किया हैं। मजदूरों ने कहा कि जब वो लोग क्वारंटाइन सेंटर में आए तब से उन्हें अच्छे तरीके से खाना नहीं मिल रहा है. साथ ही साथ उन्हें भूखा भी रखना पड़ रहा हैं।
मजदूरों को शिकायत है की यहां ना तो पीने के लिए पानी हैं और ना ही फैन की वेवस्था हैं। हालांकि पुलिस के मजदूरों को समझकर उनके आक्रोश को शांत करा दिया हैं। प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद पंखे और पानी की व्यवस्था सेंटर में कर दिया गया है. ताकि मजदूरों को किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़े।

0 comments:
Post a Comment