न्यूज डेस्क: दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी हैं। जिससे पीएम मोदी की चिंता बढ़ गयी हैं। आपको बता दें की कोरोना संकट को रोकने के लिए पीएम मोदी ने 3 मई के बाद लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया था।
इस लॉकडाउन में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र की स्थिति सबसे ख़राब हैं। एक ताजा रिपोट के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 448 नये केस मिले हैं। इसके बाद राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 5980 हो गयी है. जिसमे से 66 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा हैं।
वहीं अगर बात महाराष्ट्र की करें तो यह के हालात दिल्ली से भी ज्यादा ख़राब हैं। कल महाराष्ट्र में कोरोना के 1362 नये केस मिले हैं. इस राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 18,120 हो गयी है. साथ ही साथ इस राज्य में अब तक कोरोना से तकरीबन 700 लोगों की मौत हो चुकी है. जिससे पीएम मोदी काफी चिंतित हैं और महाराष्ट्र सरकार के संपर्क में हैं ताकि कोरोना के इस बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सके।

0 comments:
Post a Comment