न्यूज डेस्क: लॉकडाउन के कारण देश की अर्थववस्था को गहरा धक्का लगा हैं। इस अर्थववस्था को ठीक करने के लिए पीएम मोदी ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया हैं। DA के बार अब सभी सरकारी कर्मचारीयों के PF पर भी कैची चलाई हैं।
आपको बता दें की केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में कटौती करने का ऐलान किया है. यह कटौती वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में किया जायेगा। जिससे इन कर्मचरियों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
जानकारों के मुताबिक इस कटौती से भारत सरकार को काफी लाभ होगा। इसे पहले सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों के DA में भी कटौती की थी। आपको बता दें की 1 अप्रैल से 30 जून तक जीपीएफ और अन्य फंडों पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. इससे पहले यह ब्याज दर 7.9 प्रतिशत मिलता था।
इसके बारे में सरकार का कहना हैं की ऐसा कोरोनावायरस के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरवाई के लिए किया जा रहा हैं। लेकिन सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। उन्हें प्रतिमाह सैलरी मिलती रहेगी।

0 comments:
Post a Comment