न्यूज डेस्क: लॉकडाउन में बिहार में किस दिन किस चीज की दूकान खुलेगी। बिहार सरकार ने इसके लिए पूरी लिस्ट जारी कर दी गयी हैं। साथ ही साथ सभी जिलों को इसके बारे में सूचित भी कर दिया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस दूकान के बारे में जो दूकान आज खुलेगी। तो आईये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
बिहार सरकार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न चार बजे गैरेज व वर्कशॉप की दुकाने खुली रहेगी।
आपको बता दें की सोमवार से शनिवार तक पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न चार बजे तक-प्रदूषण जांच केंद्र खुला रहेगा।
सोमवार से शनिवार तक पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न चार बजे-हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की दुकान (प्रमंडलीय स्तर पर दो व जिला स्तर पर एक दुकान खोली जा सकती है) खुली रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार बिहार में सोमवार से शनिवार पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न चार बजे तक-निर्माण सामग्री के भंडारण व बिक्री से संबंधित प्रतिष्ठान स्टील, बालू, स्टोन, गिट्टी, सीमेंट ब्लॉक, ईंट, प्लास्टिक पाइप, हार्डवेयर, सैनिटरी फिटिंग, लोहा, पेंट, शटरिंग सामग्री की दुकाने खुली रहेगी।

0 comments:
Post a Comment