न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना वायरस लोगों के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ हैं। इसी बीच वैज्ञानिकों ने एक खुलासा किया हैं की कोरोना अब अपना लक्षण बदल रहा हैं। जो पहले के मुकाबले और भी ज्यादा खतरनाक हैं।
आपको बता दें की WHO ने कंपकंपी, ठंड लगना, शरीर में दर्द, गले में दर्द, सिर में दर्द, परफ्यूम की गंध के साथ-साथ खाने के स्वाद का पता न चलना भी कोरोना के लक्षणों में शामिल किया हैं। दुनियाभर में कई सारे ऐसे मामले देखने को मिले हैं। जिसमे इस तरह के लक्षण दिखाई दिए हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार लहसुन जैसे खाने-पीने की चीजों का गंध पता न चलना भी कोरोना के लक्षणों में शामिल किया गया है। हालांकि ये अचानक होना चाहिए। बहुत से केस में कोरोना का कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा हैं। जो डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय हैं।
दुनिया के कई देशों के साथ साथ भारत में भी कई सारे मामले ऐसे देखे गए हैं। जिसमे कोरोना का कोई लक्षण दिखाई नहीं दिया हैं और जांच करने पर इंसान कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं। इस तरह के केस वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment