न्यूज डेस्क: लॉकडाउन में थोड़ी ढील देने के बाद देश में कोरोना वायरस अपना कहर मचाने लगा हैं। जिससे कुछ राज्यों की हालात बिगड़ने लगी हैं। मोदी सरकार इस बात को लेकर टेंशन में हैं। एक रिपोट की मानें तो महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु की चिंताजनक स्थिति है। यहां प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं।
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी एक आंकड़े के अनुसार 25 अप्रैल से 5 मई के बीच देश में कोरोना के कारण मौत की संख्या 10 लाख में 1.31 थी। वहीं, अब महाराष्ट्र और गुजरात दोनों में ही यह संख्या 5 के पार पहुंच गई है। यह मोदी सरकार के लिए एक चिंता का विषय हैं। कोरोना के इस बढ़ते संचार को नहीं रोका गया तो ये देश के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं।
आपको बता दें की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी इसपर चिंता जता चुके हैं। ये दोनों राज्य सर्विलांस, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और पॉजिटिव केस की रिपोर्टिंग में लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके कारण ही मैनेजमेंट में देरी हो रही है और मौत की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इससे इन राज्यों के हालात बिगड़ने लगे हैं।
वहीं पश्चिम बंगाल में कोरोना की ट्रेसिंग ना होने से मोदी सरकार चिंतित हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी भी जारी किया हैं की इस राज्य में हालात बिगड़ सकते हैं। यहां लॉकडाउन में भी सख्ती नहीं बरती गयी हैं। जिससे कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment