ज्वायनिंग के बाद हड़ताली शिक्षकों को तुरंत मिलेगा वेतन, नहीं होगी कटौती

न्यूज डेस्क: बिहार में कई दिनों के बाद हड़ताली शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने जा रही हैं। शिक्षक हड़ताल ख़त्म करने के बाद अब अपने काम पर लौट रहे हैं। इसी बीच बिहार सरकार ने इन शिक्षकों के लिए दिशा निर्देश जारी किया हैं और इन्हे ज्वाइन करने को कहा हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों को हड़ताल अवधि का पूरा वेतन दिया जाएगा। इनके वेतन में किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जाएगी। ये शिक्षक जब ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे। इसके बाद इन्हे तुरंत वेतन भुकतान किया जाएगा। 

शिक्षा विभाग के निर्देशों के मुताबिक लॉकडाउन के बीच माध्यमिक , उच्च माध्यमिक और पुस्तकालयाध्यक्ष जिस प्रखंड में तैनात है वे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष योगदान दे सकते हैं। और अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं। 

वहीं उन्होंने प्रारंभिक शिक्षक के लिए कहा की आप बीईओ के अलावे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के कार्यालय में योगदान कर सकते हैं और अपनी ड्यूटी पर वापस आ सकते हैं। जिन शिक्षकों को हड़ताल के समय निलंबन कर दिया गया था वो भी ज्वाइन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment